Important Posts

Advertisement

नए स्टाफिंग पैटर्न का विरोध

झुंझुनूं | उच्चप्राथमिक विद्यालयों में 120 छात्र होने पर ही शारीरिक शिक्षक लगाए जाने के आदेश का शिक्षक संगठनों ने विरोध किया है। राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के जिला मंत्री सत्यवीर झाझडिया ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर का यह आदेश सरासर गलत है।
उन्होंने बताया कि शारीरिक शिक्षक का पद नामांकन के आधार पर आबंटित नहीं किया जाना चाहिए। यह तो एक विषय है, जो हर बच्चे के लिए जरूरी है। झाझडिया ने स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विषय की पुस्तक निशुल्क वितरित की जाने, शारीरिक शिक्षकों की पदोन्नति की जाने, सभी प्राथमिक एवं उप्रा विद्यालयों में थर्ड ग्रेड शारीरिक शिक्षक लगाने, छात्र संख्या 120 होने पर दो शारीरिक शिक्षक लगाने, माध्यमिक विद्यालयों में ढाई सौ से अधिक संख्या वाले स्कूलों में सैकंड थर्ड ग्रेड शारीरिक शिक्षक लगाने, उमा स्तर के स्कूलों में सैकंड थर्ड ग्रेड तथा छात्र संख्या 750 से अधिक होने पर फर्स्ट ग्रेड शारीरिक शिक्षक भी लगाने की मांग की है।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography